फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेले के आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष होंगे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर से लगने वाले ददरी मेले के आयोजन की तैयारी में नगर पालिका परिषद व प्रशासनिक अमला जुटा है। इस बीच प्रशासन की तरफ से मेले के लिए बनाई गई आयोजन समिति से चेयरमैन संत लाल उर्फ मिठाई लाल व दुबहड़ ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि देव नारायण को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की तरफ से 13 अक्तूबर को जारी पत्र को प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक किया गया। नई संशोधित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी कोषाध्यक्ष, सीआरओ संयोजक, वरिष्ठ कोषाधिकारी सह कोषाध्यक्ष, ईओ नगर पालिका परिषद, बलिया को सहसंयोजक बनाया गया है।
साथ ही 50 विभाग के अधिकारियों को समिति का सदस्य बनाया गया है। 30 नवंबर तक ददरी मेला का आयोजन होगा।
मेला प्रभारी त्रिभुवन ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ददरी मेला को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण संपादित करने वाली जिला स्तरीय कमेटी से अध्यक्ष नगरपालिका बलिया की आपत्ति पर विशेष आमंत्रित कमेटी से अध्यक्ष नगरपालिका और ब्लॉक प्रमुख दुबहड़ को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी में विशेष आमंत्रित जनप्रतिनिधियों को बनाया गया था क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा स्नान दुबहड़ ब्लॉक में और ददरी मेला नगर पालिका में लगता है। जिला प्रशासन बेहतर कार्य कर जनप्रतिनिधि को विश्वास में लेने के लिए शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें