बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीसी टीवी कक्ष का निरीक्षण एवं लॉग बुक का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन उपस्थित रहे।
इसके पहले निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वेयरहाउस के प्रांगण में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें जनपद के सातों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित सामान्य सूचनाओं के पुनरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता एवं मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।