फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर के शिवपुर दियर नंबर-वन स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। एमडीएम रजिस्टर में पिछले तीन दिन के बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक मिलाकर कुल दस शिक्षक हैं। विद्यालय में कुल 266 बच्चे पंजीकृत हैं। मौके पर 195 बच्चे पाए गए। इनमें 96 बालक और 99 बालिकाएं थीं। बताया कि 237 छात्रों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो गया है। दिसंबर तक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने प्रधानाचार्य से पूछा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत कितने पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है, तो प्रधानाचार्य ने बताया कि लगभग सभी 19 पैरामीटर पर विद्यालय संतृप्त है। बैठने के लिए डेस्क बेंच की व्यवस्था थी। स्कूल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने और किताबों के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि फल में केला दिया गया था। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर और रसोई घर के बाहर की साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य गणेश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें