फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेल में बंद कैदियों का डीएम ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसपी देव रंजन वर्मा ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। दस दौरान डीएम ने प्रभारी कारागार अधीक्षक से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही मैनुअल के अनुसार जेल की व्यवस्था संचालित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश डीएम ने कारागार अधीक्षक को दिया। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां उपलब्ध दवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। साथ ही हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कारागार अधीक्षक (जेलर) राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

28जेएनडी17: डाहौला गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें