फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन में डीजे-साउंड सिस्टम प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली, धनतेरस और भैया दूज के त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय पुलिस चौकी प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक सीओ प्रीति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि त्योहार को सभी लोगों कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सद्भावना एवं भाईचारे के साथ मनाएं। प्रशासन की बिना अनुमति की कोई मूर्ति स्थापना नहीं होनी चाहिए। मूर्ति विसर्जन में डीजे एव साउंड सिस्टम नहीं लगेगा। आयोजक मूर्ति विसर्जन करने से पूर्व प्रशासन को अवगत कराएंगे। पटाख़े की दुकानें निर्धारित स्थान पर लगेगी। बैंक में पैसा लाने और जमा करने तथा रात में दुकान से घर तक छोड़ने के पुलिस का सहयोग लें। कोई भी अराजकतत्व गलत हरकत करता है तो पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल श्रीधर पांडेय ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में प्रतुल कुमार ओझा, गोपालजी गुप्ता, हीरा लाल वर्मा, कमलाकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, लोकनाथ गुप्ता, विमल वर्मा, मोतीचंद साहनी, मंगलदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें