फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22 जनवरी को सजेंगे जिले के मंदिर, डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी राम मंदिर, हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के महामंत्रियों, अध्यक्षों, पुजारियों और महंतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने, साफ सफाई और मंदिरों को सजाने संबंधित विषय पर बैठक की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। कहा कि 14 जनवरी से सरकारी कार्यालयों एवं मंदिरों में साफ सफाई का कार्यक्रम शुरू होगा और 16 से 22 जनवरी तक जनपद के सभी मंदिरों को सजा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
16 जनवरी से ही मंदिरों के आसपास की सफाई और उसके सजाने का काम शुरू कर दें। उन्होंने भृगु, बालेश्वर और हनुमानगढ़ी मंदिर और मंदिर क्षेत्र को बढ़िया तरीके से सजाया जाए। 22 जनवरी को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलिया आत्रेय मिश्र को निर्देश दिया कि शहर के प्रत्येक मंदिरों के बाहर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने और सुबह शाम सफाईकर्मियों की तैनाती कर साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी और जनपद के राम मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों के महंत, महामंत्री, अध्यक्ष और पुजारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें