जिला स्काउट गाइड वार्षिक जिला रैली का आयोजन बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. केडी प्रसाद ने मार्च पास्ट की सलामी ली। शिविर में छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रैली में कुल 22 स्काऊट/गाइड टीमों ने प्रतिभाग किया। रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीएमओ डा.केडी प्रसाद ने झंडारोहण से किया।
इस दौरान उनके साथ मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह तथा कमिश्रर डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मार्चपास्ट की सलामी ली। मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से जनपद की सुसुप्त पड़ी स्काऊटिंग को वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने पूर्ण मनोयोग से ऊर्जावान बना दिया है।
जिसके परिणाम स्वरुप यह जिला रैली सफलता की ओर अग्रसर है। इस दौरान स्काऊट एवं गाइडों ने कई प्रकार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों के बीच देशभक्ति का संचार कर दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुखपुरा इंटर कालेज अखिलेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ सिंह, सौरभ पांडेय, अरविंद सिंह, विनोद सिंह,
अरुणेंद्र सिंह, राहुल, नफील, अंकित, शिवानंद साह, उमेश सिंह, अरविंद शुक्ला, अशोक, रीतेश, विनय, रामविलास आदि शामिल रहे।