फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीआईओएस ने तीन केंद्र व्यवस्थापकों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। तीन परीक्षा केंद्रों पर कमी मिली। इसपर तीन केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

महर्षि बाबा उमावि शाहमुहम्मदपुर, अमरनाथ इंटर काॅलेज कंसो रसड़ा के साथ ही एक अन्य विद्यालय का निरीक्षण किया। तीनों परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में प्रथम पाली और द्वितीय पाली के प्रश्न पत्र अलग-अलग आलमारी में न रखकर अलग-अलग आलमारी में रखा हुआ पाया गया। महर्षि बाबा उमावि शाहमुहम्मदपुर रसड़ा तथा अमर नाथ इंका कंसो के परीक्षा केंद्र पर कुछ ऐसे व्यक्तियों की केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अपने हस्ताक्षर से परिचय पत्र निर्गत करते हुए परीक्षा ड्यूटी लगाई गई थी, जो परीक्षा की शुचिता की दृष्टि से उचित नहीं है। महर्षि बाबा उमावि शाहमुहम्मदपुर रसड़ा बलिया में स्ट्रांग रूम अत्यधिक छोटा मिला। जिसमें केवल दो आलमारी, सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को बहुत नजदीक (घना) बैठाया गया था। साफ-सफाई नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें