फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी ई-रिक्शा नहीं चला

Mon, 11 Dec 2017 11:58 PM IST
ballia
विज्ञापन
किराया निर्धारण करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ई-रिक्शा संचालक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर में ई- रिक्शा चालकों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को रिक्शा नहीं चलाए। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन ने उनका किराया गलत तय किया है। किराया उनके रूट के मुताबिक तय होना चाहिए। ऐसा कर प्रशासन उनकी रोजी रोटी से खिलवाड़ करने पर अमादा है। चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा। चालकों ने जिलाधिकारी और एसपी को को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट तथा सीओ सिटी को सौंपा। उधर, ई रिक्शा नहीं चलने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 आसरा ई रिक्शा संघ के बैनर तले नगर में चलने वाले रिक्शा चालकों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में पूर्णतया बंदी रखकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। मांग किया कि ई-रिक्शा के रुट निर्धारण तथा पंजीयन के लिए कम से कम 15 दिन का समय बढ़ाया जाए। साथ ही यह भी मांग किया कि एक समान नीति बनाकर सभी मार्गो का किराया तय किया जाए। कहा कि अब तक बहुत से ई रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो पाया है।

जिसके चलते पुलिस द्वारा किए जा रहे रुट निर्धारण तथा पंजीयन से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस प्रशासन नियत किए गए किराए में तमाम खामिया होने से अलग-अलग रुटों पर रिक्शा चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह किराए को लेकर उलझाव की स्थिति पैदा हो रही है। चालकों ने चेताया है कि रुट निर्धारण नहीं रोका गया तो दो दिन बाद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजू गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुमित, जितेंद्र यादव, कमलेश कुमार, अमित कुमार, सोनू गुप्ता, अरूण कुमार सिंह, राधा स्वामी, श्रीभगवान सहित सैकड़ों रिक्शा चालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें