दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर में छात्रसंघ के चुनाव के लिए दस दिसंबर को हुए नामांकन के बाद सोमवार के दिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी शीतल दवनी का पर्चा खारिज हो गया। ऐसा उनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत होने की वजह से चुनाव अधिकारी अभिषेक कुमार अर्स ने किया।
कॉलेज में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी दीपक कुमार यादव एवं राहुल कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के अपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य दिग्विजय सिंह एवं चुनाव अधिकारी अभिषेक कुमार अर्स ने स्थानीय दुबहर थाने से सभी प्रत्याशियों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र भेजा था। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार यादव पर सन् 2016 में धारा 323 में मुकदमा दुबहर थाने में पंजीकृत है । जो न्यायालय में विचाराधीन है।
थानाध्यक्ष के रिपोर्ट पर चुनाव अधिकारी ने लिंगदोह आयोग के शर्त के अनुसार दीपक कुमार यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी शीतल दवनी का नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिया। इसके अलावा सभी लोगो का सभी पदों के लिए सभी पर्चे बैध पाए गए । इसके बाद विरोधी खेमे राहुल कुमार सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । अब यह माना जा रहा है कि कला संकाय एवं पुस्तकालय प्रतिनिधि की भांति अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार सिंह का भी निर्वाचन लगभग तय हो जाएगा।