फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भगवान जगन्नाथ के लोगों ने किए दर्शन

विज्ञापन
नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर के समीप ​स्थित ठाकुरबाड़ी से जगन्नाथ रथ यात्रा निकालते श्रद्धालु।संव
विज्ञापन
बलिया। शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ संग भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। यह यात्रा धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यात्रा शहर के बालेश्वर मंदिर के पास स्थित ठाकुरबारी से से शुरू हुई। यह मुख्य मार्गों से होते हुए निर्धारित गंतव्य तक पहुंची। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त शामिल हुए। पूरा शहर जयकारों और भजनों से गूंज उठा। रथ को फूलों और रंगीन वस्त्रों से सजाया गया था। यात्रा के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
रथ यात्रा चौक, गुदरी बाजार, लोहा पट्टी, सिनेमा रोड हुए होते मालगोदाम रोड एवं हनुमानगढ़ी होते पुनः मंदिर पहुंची। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। कई भक्तों ने रथ खींचने में सहयोग किया और प्रसाद वितरित किया। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। यात्रा में डमरू दल, शंख, मृदंग, झांझ, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें