फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: देवरिया और पटना को मिली जीत

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के सोहांव गांव ​स्थित खेल मैदान परिसर में चल रहे बालीवाल प्रतियोगिता के दौरान गेंद
विज्ञापन
नरही। महर्षि मूल बाबा नव चेतना क्लब की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेरपुर, देवरिया व पटना की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला वॉलीबाॅल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं सोहांव के विभिन्न राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोहांव ने आजमगढ़ को 25-22, 25-19, शेरपुर ने गोरखपुर को 25-19,18-25, 25-22, देवरिया ने आजमगढ़ को 25-19, 22-25, 25-17, पटना ने सोहांव को 25-22, 25-21 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग आर्य, राणा सिंह, मनीष व हरिशंकर ने निभाई। इस दौरान गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, संजय यादव, मिथिलेश राय,मंजूर अली एवं सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें