यूजीसी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सवर्ण समाज और करणी सेना के पदाधिकारी और
बलिया। करणी सेना और सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी नियमों के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने यूजीसी गो बैक, गो बैक के नारेबाजी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए रोक के फैसला स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार सवर्णों के खिलाफ शरिया कानून लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। जब तक सरकार इस वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर पंकज उपाध्याय, मोनू बाबा, दिग्विजय सिंह, आशीष सिंह, जुनैद, रोहित देव माही, शैलेश श्रीवास्तव, सागर सिंह राहुल, शशांक सिंह, सत्यम तिवारी आदि रहे।