फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त चबूतरे के मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नगरा चौराहे पर स्थित पृथ्वीराज के चबूतरे की मरम्मत की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जाते जनता ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगरा चौराहे पर स्थित पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत की मांग को लेकर जनता क्रांति पार्टी के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने साजिश के तहत 6 फरवरी की रात तोड़ दिया था। इस पर थानाध्यक्ष नगरा के साथ वार्ता के बाद चौहान समाज की ओर से क्षतिग्रस्त चबूतरे की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था लेकिन भाजपा के एक नेता ने नगरा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मरम्मत कार्य रुकवा दिया। इससे चौहान समाज के लोगों की भावनाओं पर आघात पहुंचा है। कहा, मरम्मत कार्य के लिए 11 फरवरी को रसड़ा उप जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था लेकिन इस पर कोई उन्होंने विचार नहीं किया। यदि क्षतिग्रस्त मूर्ति और चबूतरे की मरम्मत कार्य शीघ्र नहीं हुआ तो जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवाद आंदोलन छेड़ने को विवश होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामबिहारी चौहान, ब्रह्मानंद चौहान, उपेंद्र चौहान, लक्ष्मी चौहान, सुभाष चौहान, चंद्रशेखर सिंह, हरे राम, रामानंद विजय चौहान, जितेंद्र चौहान, गुलाब चंद चौहान, रमेश चौहान, ओम प्रकाश चौहान, देवेंद्र सिंह, चौहान, रवि चौहान, लालबहादुर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें