फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच नहीं हुई तो मेला स्थल पर करूंगा आमरण अनशन: सुरेंद्र सिंह

Fri, 05 Jun 2020 11:21 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

  • सुरेंद्र सिंह ने इब्राहिमाबाद में लगने वाले सुदिष्ट बाबा पशु मेले की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है और कहा कि इस जमीन के लिए अपनी जान तक दे देंगे।
  • बैरिया के भाजपा विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कागजात सौंपे हैं।
  • भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के इब्राहिमाबाद में श्री सुदिष्ट बाबा पशु मेला क्षेत्र की जमीन की कूटरचित तरीके से बिक्री करने के मामले में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के संगठन प्रभारी सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जमीन के कागजात सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा है कि वह इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे। मेले की जमीन से कब्जा नहीं हटा और एसआईटी जांच नहीं हुई तो वह मेला स्थल पर ही बेमियादी अनशन करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पहले ही मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग कर चुके हैं। 

विज्ञापन


विधायक ने फोन पर बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है कि इब्राहिमाबाद उपरवार में कुछ लोगों ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर कागजातों में कूट रचना कर 200 एकड़ जमीन पर अपना नाम अंकित करा लिया था। जनता के विरोध पर 1996 में वह जमीन फिर ग्रामसभा के नाम से अंकित हो गई।

बाद में संबंधित लोगों ने साजिश रचकर जमीन पर फिर से अपना नाम अंकित करा लिया। हालांकि जन दबाव के कारण वे भूमि पर कब्जा नहीं प्राप्त कर सके। आरोपी बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का भांजा विनय सिंह है। वर्तमान में मेले का संचालन जिला पंचायत की ओर से होता है और उसी ने उक्त जमीन पर करोड़ों की लागत से बंधे एवं बाउंड्री का निर्माण कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रजिस्ट्री में बहुसंख्यक विक्रेताओं से फर्जी तरीके से रजिस्टर्ड पावर आफ एटार्नी बनाए बिना रजिस्ट्री कराई गई है। पूर्व में भू माफिया पर केस भी दर्ज हो चुका है।

एसआईटी जांच हो, मुझे आपत्ति नहीं : विनय

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे विनय सिंह ने कहा कि कुछ भी गलत नहीं हुआ है। अगर रजिस्ट्री गलत हुई है तो जांच कराई जा सकती है। विधायक सुरेेंद्र सिंह की इच्छा है कि एसआईटी जांच हो तो मैं उसका भी स्वागत करता हूं, मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें