फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में बलिया के लिए किया जाए विशेष इंतजाम: रोहित

विज्ञापन
बलिया उपरिगामी सेतु टूटने के बाद मौके पर पहुंचे युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर के आरओबी के एप्रोच टूटने की जानकारी होने पर शुक्रवार की दोपहर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। कहा कि प्री मानसून की पहली ही बारिश में पुल के एप्रोच मार्ग का धंस जाना यह बता रहा है कि यह सरकार गुणवत्ता को लेकर कितनी संवेदनशील है। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि गत वर्ष बाढ़ में दुबे छपरा रिंग बंधा बह गया था। इस वर्ष पहली बारिश में आरओबी के पास सड़क धंस गई। दया छपरा के गोपालपुर में संपर्क मार्ग के धंसने की बात सामने आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिले में बरसात के दौरान विशेष इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें