फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंदिर के समीप मिला सिर कटा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव के सनत पांडेय के छपरा के दियारे स्थित लखन बाबा मंदिर के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। सूचना पर थाना प्रभारी राकेश सिंह दलबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

लखन बाबा का मंदिर दियारे में स्थित है। वहां कुछ दिनों से एक व्यक्ति रात में रहता था। रविवार की सुबह अपने खेत की निगरानी करने के लिए जा रहे किसानों की नजर लखन बाबा मंदिर के बाहर सिर कटे व्यक्ति का शव दिखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि रजनीश पांडेय को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शिनाख्त की कोशिश की, शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मंदिर के बाहर एक व्यक्ति का शव मिला है। जानवरों के गर्दन खाने से सिर अलग हो गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें