फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान मारपीट में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। रास्ते के विवाद में डेढ़ माह पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करती रही।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में 24 अगस्त 2021 की सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मारपीट में एक पक्ष के परमानंद (40) को गंभीर चोट आई थी। इस दौरान दोनों पक्ष थाने पर गये थे। आरोप है कि पुलिस ने परमानंद के पक्ष को थाने से भगा दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। घायल युवक को लेकर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए, जहां से चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, तभी से घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को युवक की हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने युवक को रेफर कर दिया। लेकिन परिजन मऊ के किसी निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन युवक के शव को थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। इस बाबत थानाध्यक्ष डीके पाठक ने बताया कि कागज की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें