फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिला युवक का शव, कुत्ते मार रहे थे झपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव की झाड़ी में रविवार को 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार के दिन पियरौटा गांव की बस्ती से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित वरुणा मौजा में पुलिया के पास कुत्तों का जमावड़ा देखकर उधर जा रहे लोगों को कुछ संदेह हुआ। वहां जाने पर लोगों ने देखा कि एक युवक के शव पर कुत्ते झपट्टा मार रहे थे। उक्त की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। प्रधान प्रतिनिधि गोपाल जी भी वहां पहुंच गए। जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को जंगली जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।ऐसी परिस्थिति में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें