फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का कुएं में उतराया मिला शव

विज्ञापन
तसर कुएं में शव मिलने पर लगी लोंगो की भीड़। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रतसर। कसबा के उत्तर मुहल्ला स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह एक महिला का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की पहचान उसी मुहल्ले के निवासी अशोक कन्नौजिया की पत्नी तेतरी देवी (38) के रूप में उसके बेटों द्वारा की गई। परिजनों की माने तो मृतका गुरुवार की रात से ही घर से गायब थी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह व एसओ गड़वार नागेश उपाध्याय ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मृतका के दो पुत्र क्रमश: रोहित (16) व सोहित (12) है। मृतका के पुत्र रोहित ने बताया कि उसके पिता करीब 12 वर्षों से उनके साथ नहीं रहते हैं, वह कहां हैं कुछ पता नहीं है। उनकी परवरिश मां जैसे-तैसे करती थी। घर के हालात को लेकर उसकी मां परेशान रहा करती थी। इधर दो वर्षों से वह कानपुर में अपनी बहन विमली देवी के साथ रहकर लोगों के घरों में चौका बर्तन कर किसी तरह अपना और हम लोग का पेट पाल रही थी। छठ पर्व के एक दिन बाद वह मुझसे मिलने छोटे भाई के साथ आई थी। बताया कि गुरुवार को मां उससे मिली और तभी से वह कुछ परेशान दिख रही थी। उस रात सभी ने साथ खाना खाया और सोने चले गये। सुबह उठने पर मां को नहीं देखने पर दोनों भाई उसी दिन से अपनी मां की तलाश कर रहे थे। शनिवार को मुहल्ला स्थित कुएं पर आकर तलाश खत्म हो गई। मां तो मिली, लेकिन मृत अवस्था में मिली। बच्चों ने रोते हुए कहा कि मां का हम लोगों पर से साया सदा-सदा के लिए उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें