फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने भ्रमण कर दिया सौहार्द का संदेश

विज्ञापन
अयोध्या मामले में फैसले के बाद सिकंदरपुर में नगर का भ्रमण करते डीएम,एसपी व एसडीएम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के लेकर प्रशासनिक महकमा सक्रिय रहा। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही और पुलिस अदीक्षक देवेंद्रनाथ ने जिले में भ्रमण कर लोगों से सौहार्द और भाईचारे का परिचय देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर में पुलिस बल के साथ भ्रमण करने के बाद दोनों अधिकारी गड़वार, नगरा होते हुए सिकंदरपुर पहुंचे। यहां पूरे कस्बे में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों से बातचीत की। मानिंद लोगों को से चर्चा की और अमन-चैन कायम रखने का संदेश दिया। इसके बाद मनियर पहुंचे। नगर में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने स्टेशन, चौक, विशुनीपुर सहित अन्य मोहल्लों में चक्रमण किया। नगर में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शांति सौहार्द बनाए रखा। बेल्थरारोड: एसडीएम राजेश कुमार यादव और थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह सदल-बल शांति व्यवस्था के लिए मुस्तैद दिखे। नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, चौराहों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
बैरिया: अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव व बैरिया एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी दिन भर चक्रमण करते रहे। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से मधुबनी बाजार में पुलिस तैनात रही। बांसडीह: अयोध्या मामले फैसले के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। फैसला आने के बाद भी तहसीलदार गुलाब चंद्रा व कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पूरे फोर्स के साथ कस्बे सहित कोतवाली अंतर्गत आने वालों गांवों का चक्रमण करते रहे। नवानगर: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड चौराहे से लेकर नगर के मोहल्ला गन्धी, भिखपुरा, बड्ढा, मिल्की में चक्रमण किया। उप जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, एसएचओ सिकंदरपुर बालमुकुंद मिश्रा, चौकी प्रभारी सिकंदरपुर अमरजीत यादव मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

फैसला जानने के लिए बेताब रहे लोग : बेल्थरारोड। राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को सुनने के लिए लोग उत्सुक रहे। टीवी और संचार माध्यमों से लोग कोर्ट के फैसले की जानकारी लेते रहे। इसके चलते बाजार में सन्नाटा रहा और लोग टीवी से चिपके रहे। फैसला आने के बाद दोनों समुदायों के लोग प्रफुल्लित दिखे तथा फैसले पर संतोष जताया। दोनों समुदाय के लोगों ने ऐतिहासिक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को बधाई दी।
स्थापित किया गया था कंट्रोल रूम : अयोध्या मामले का फैसला आने को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठकर शुक्रवार की रात ही रणनीति बना ली थी। जिलाधिकारी ने तमाम जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के अलावा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम (05498-220857) की स्थापना कर ली थी जो सक्रिय रहा। वहां तीन शिफ्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्व विभाग के अधिकारियों से लेकर कानूनगो-लेखपाल तक को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया था। पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों, दरोगा और सिपाही तक को अपने क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें