फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दौड़ लगाते समय सड़क किनारे शव देख हैरान रह गए युवक, पुलिस बोली- हादसे में हुई अधेड़ की मौत

Sun, 17 Nov 2024 03:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां- चंदुकी मार्ग पर अधेड़ का शव मिला। दौड़ लगा रहे युवकों ने देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां- चंदुकी मार्ग पर रविवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाया।

विज्ञापन


यह है मामला
बरवां-चंदुकी मार्ग पर भोर में क्षेत्र के कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान बलिया-गड़वार मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर चंदुकी नहर के पास अधेड़ का शव देखकर शोर मचाने लगे। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करवाने में जुट गए। 

शव की शिनाख्त सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुबास राजभर (50) के रूप में हुई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुबास प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। रात में वापस नहीं लौटने पर जान पहचान वालों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें