बलिया। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गुरुवार की रात तेज बहादुर यादव (21) पुत्र बैजनाथ यादव की शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक ट्रक पर रहता था। तीन चार दिन से घर पर ही था। गुरुवार की शाम डेरे पर मवेशियों की देखभाल करने गया था। बड़ा भाई जब डेरे पर गया तो डेरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो वह रस्सी से लटका हुआ था। बडे भाई के शोर पर अन्य लोग पहुंच और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।