फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखो रुपये का सामान समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/ गड़वार। अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात तीन घरों से चोर लाखों का सामान समेट ले गए। भवन स्वामियों ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मौके का मुआयना तक करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

बैरिया के मधुबनी गांव के बिचला टोला निवासी बिसुनदेव मौर्य की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। तीनों बेटे और बहुएं बाहर रहते हैं। बिसुनदेव मौर्य अकेले मधुबनी अपने घर में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने रिश्तेदारी में सेरिया गए थे। शुक्रवार सुबह लौटे तो मेन गेट व घर के दरवाजे और सभी कमरों के ताले टूटे थे। उन्होंने बताया कि चोर आठ लाख से अधिक मूल्य के गहने व 17500 रुपये नगद चुरा ले गए थे। उन्होंने सुरेमनपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि जांच चल रही है।
गड़वार क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी धर्मात्मानंद सिंह व उनके परिजन खाना खाकर सोने चले गए। घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया था। रात में घुसे चोर अलमारी को उठाकर घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में ले गए। उसमें रखे 4500 रुपये, 35 साड़ियां व आवश्यक कागजात चुरा ले गए। रात दो बजे दो नींद खुलने पर इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने पुलिस को फोन किया। सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में टूटी हुई अलमारी व सूटकेस देखकर ग्रामीणों ने सूचना दी। इसी गांव के अनुसूचित बस्ती में गुरुवार की रात में ही अरविंद कुमार के घर में मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश कर चोर कमरे में रखा बक्सा को लेकर भाग निकले। बक्सा भी घर से कुछ दूरी पर खेत में फेंका हुआ मिला। बक्से में रखे कागजात गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खदेड़ा, चोर छोड़कर भागे मवेशी
बैरिया। बुधवार की रात चोर मवेशियों को खोलकर ले जा रहे थे। गांव के युवकों ने चोरों का तीन किमी पीछा कर मवेशियों को बरामद कर लिया।
रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया में पारसनाथ वर्मा के घर गृह का भोज था। रात 11 बजे भोज खत्म होने के बाद पूरा परिवार थका होने के कारण सो गया था। बगल के एक परिवार में मुंडन संस्कार पर डीजे बज रहा था। इसी बीच चोरों ने पारसनाथ वर्मा की एक भैंस, एक गाय, एक बछिया व उनके भाई गणेश वर्मा की एक भैंस दरवाजे से खोल खोलकर ले जाने लगे। एक पड़ोसी की इस पर नजर पड़ गई तो उसने पारसनाथ को जगाकर सूचना दी। शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए और युवक बाइक से चोरों की तलाश में चल पड़े। रेवती पुलिस को सूचना दी गई। गांव से लगभग तीन किमी दूर देवपुर रेगुलेटर से आगे सरयू के छाड़न में चोर मवेशियों को नदी पार करवा रहे थे। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर चोर मवेशियों को छोड़ कर बिहार की तरफ भाग गए। पुलिस भी पहुंच गयी। मवेशी खोलने वालों की संख्या आठ थी, जिनमें पांच स्थानीय थे। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि मवेशी चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पशुपालकों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें