फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Ballia: धारदार हथियार से दंपती को काट डाला, खून देख लोगों की निकली चीख; एयरफोर्स में है बेटा

Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Balia Double Murder News: दंपती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर खेजुरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Balia Crime News: बलिया के खेजुरी थाना के मासुमपुर गांव में बीती रात पति-पत्नी का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन




उन्होंने मौका-मुआयना कर घटना के संबंधित जानकारी उपस्थित पड़ोसियों से ली, लेकिन सभी इस घटना से अनजान रहे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया।
विज्ञापन


मासुमपुर गांव निवासी श्यामलाल चौरसिया (60) अपनी पत्नी बासमती देवी (55) के साथ घर पर रहते थे। बेटा एयरफोर्स आगरा में तैनात है, एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। 

देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी, दोनों का शव घर के बाहर दरवाजे पर पड़ा था। जिसे देख किसी ने डायल 112 को खबर की। डबल मर्डर की खबर लगते ही मौके पर एएसपी ओमवीर सिंह सहित आसपास थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दिया गया है। टीम में एएसपी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें