फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद मारपीट और पथराव

Sun, 13 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के रामपुर माहौल गांव में चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों के साथ विजेता प्रत्याशी अपने घर जा रहा था। इसी बीच विरोधियों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

 पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उधर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में जीत के जश्न में बज रहे डीजे का गांव के ही एक युवक ने विरोध किया। जिस विजेता प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर उसकी धुनाई कर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई।
घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। विजयी प्रत्याशी द्वारा प्रशासन की सख्ती के बावजूद गांव में जुलूस के साथ डीजे बजाकर गांव भ्रमण किया जा रहा था। इस बीच अजीत सिंह नाम युवक ने अपने दरवाजे पर बज रहे डीजे का विरोध किया। जिस पर जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में पटाखा बजाने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। जिसमें हैबतपुर निवासी संजय कुमार राय (40), स्मृति राय (30) घायल हो गई।
 वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के ही सहोदारा गांव में मनोज गिरि (35) चुनावी रंजिश को लेकर अराजक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें