फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में ही संस्कृति निहित है: अश्वनी कुमार

विज्ञापन
ॉगाजी सरस्वती विद्यामंदिर माल्देपुर में संस्कृत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रश? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संस्कृत दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रशासनिक अधिकारी अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति व संस्कार संस्कृत भाषा में निहित है। सबसे प्राचीन व वैज्ञानिक भाषा है। यह हमारी देववाणी है। संस्कृत ने हमें गीता, पुराण, उपनिषद, आयुर्वेद आदि सब कुछ दिया है। अत: हम सभी को संस्कृत भाषा को पढ़ना लिखना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती गोरक्ष प्रांत के नागेश ने कहा कि संस्कृत सबकी भाषा है। संस्कृत अत्यंत सरल, सरस एवं मधुर भाषा है। संस्कृत को मात्र दो महीनों में बोला जा सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृत भाषा संस्कारों की भाषा है। हमारी संस्कृति क्रियाकलाप को प्रखर बनाती है। अत: हमें संस्कृत सीखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह ने कहा कि संस्कृत देववाणी है। संस्कृत में जो बोलते है वहीं लिखते है। इसका व्याकरण व साहित्य परिपूर्ण है। इसके संरक्षण में हम सभी को आगे रहना चाहिए। इस मौके पर श्रीप्रकाश ओझा, शक्ति सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दना व समापन कल्याण मंत्र से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें