बलिया। ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों व इबादतगाहों में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। तत्पश्चात एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मजिस्दों व ईदगाहों पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही।
बकरीद पर सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों पर लोगों का जमावड़ा लगना शुुरू हो गया। सोमवार को मस्जिदों व ईबादतगाहों पर जगह पाने के लिए मुस्लिम बंधु सुबह से ही निकल पड़े। निर्धारित समय तक पूरा मस्जिद व ईदगाह खचाखच भर गया। तय समय पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। इस दौरान एक साथ सैकड़ों लोगों के सिर अल्लाह के बादगाह में झुके। खुतवा सुुनने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल बकरीद का बधाई दिया।
नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में नमाज अदा की। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में निर्धारित समय पर बकरीद नमाज अदा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, कोतवाल विपिन सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के साथ ही खुफिया विभाग की टीम भी सादे वेश में मौजूद रही।
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार: त्याग व कुर्बानी का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा(ब़करीद) सोमवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम बन्धुओं ने पुरखुलूश और पुरअम्न तरीके से इमाम साहब के पीछे इद -उल -अजहा की नमाज अदा की। इमाम साहब ने अपने त़करीर के दौरान ़कुर्बानी करने के बारे में तफसील से बातें रखी। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भीष्म चौधरी, खुर्शीद नेता, जितेश सोनी, इकबाल अहमद, हिंदी परवेज, इकबाल अंसारी, हाफिज इलियास, फैजी अंसारी, मुमताज अहमद, नजरुल बारी आदि मौजूद रहे।
रतसर प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के धनौती, नूरपुर, सिकरियाकला, जनऊपुर, मसहां आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बेल्थरारोड के मुताबिक: क्षेत्र के मस्जिदों में निर्धारित समय से बकरीद की नमाज अदा की गई। रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में बकरीद की नमाज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के सरदासपुर, नागपुर, कोटवारी, जाम, सरायभारती, मुड़ेरा आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई। बांसडीहरोड प्रतिनिधि के मुताबिक: क्षेत्र के 14 मस्जिदों में बकरीद पर्व पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की बधाई दिया।
दुबहर प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के कई मस्जिदों पर बकरी की नमाज शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी।
रेवती। ईद उल अजहा पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदो में नमाज अता किया। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। रेवती के पश्चिम स्थित ईदगाह पर सोमवार की सुबह 7.45 पर हाफिज अलाउद्दीन, थाना के पास स्थित मस्जिद में मौलाना अब्दुल्लाह ने 7.30 बजे, छोटी मस्जिद में मौलाना कलीमुल्लाह ने नमाज अता करवाया।
इसके अलावा गायघाट, मूनछपरा, खरिका आदि ईदगाहों में भी बकरीद के अवसर पर नमाज अता किया गया। नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक ने नमाज स्थलों के इर्द-गिर्द तथा मुस्लिम मोहल्लों के संपर्क मार्गों पर विशेष साफ सफायी की व्यवस्था करायी थी। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ बैरिया उमेश कुमार चक्रमण करते रहे। थानाध्यक्ष राम मिलन, एसआई परमानंद त्रिपाठी, गजेंद्र राय, सतीश सिंह पुलिस बल के साथ विभिन्न नमाज स्थलों पर चक्रमण करते रहे।
बेल्थरारोड। कुर्बानी का पर्व बकरीद नगर एवं क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिमों ने मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से हाथ मिला और गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी। उसके बाद लोगों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव और थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह शांति व्यवस्था के लिए चक्रमण करते रहे। देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
धर्मापुर। बलिया में हिंदू मुस्लिम एकता का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला है। धर्मापुर के कामेश्वर धाम कारों पर सावन के अंतिम सोमवार के दिन सुबह से ही जल चढ़ाने वाले व पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा । लोग बक्सर से गंगा जी से जल लेकर पैदल कामेश्वर नाथ धाम पहुंचे और बाबा को जल चढ़ाया। इसी दौरान मंदिर परिसर के बाहर फिंजा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैय्यद शंहशाह ने अपने पूरे परिवार सहित भगवान भोलेनाथ के भक्तों को नि:शुल्क जलपान कराया, उनकी सेवा की।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक मुस्लिम होकर भी बकरीद के दिन मंदिर आने वाले लोगों की जिस तरह सैय्यद शंहशाह ने पूरे परिवार के साथ सेवा की और उन्हें जलपान कराया वह हिंदू- मुस्लिम एकता की मिशाल प्रस्तुत करता है। इस दौरान मंदिर परिसर और के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। श्री कामेश्वरनाथ धाम पर मेले का भी आयोजन किया गया। उधर, क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों शिवालयों पर भी सुबह से ही नर नारियों का तांता लगा रहा। मौकेपर मुख्य रूप से लालजी यादव, सैय्यद ताहिर शेरु, अरशद शिवानंद, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
बेल्थरारोड। कुर्बानी का पर्व बकरीद नगर एवं क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिमों ने मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से हाथ मिला और गले मिल बकरीद की मुबारकबाद दी। उसके बाद लोगों ने विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव और थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह शांति व्यवस्था के लिए चक्रमण करते रहे। देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
रसड़ा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अकीदत एवं एहतराम के साथ मनाया गया। अल्लाह की रजा पाने के लिए लोगों ने कुर्बानी देकर नमाज अदा की। नगर के ईदगाह में इमाम मौलाना सरवर कासिमी, मस्जिद हज्जिन पर मौलाना अख्तर करहानी तथा मुंसफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक ने ईद-उल- अजहा की नमाज अदा कराई। ईदगाह पहुंचे इस एसडीएम बिपिन कुमार जैन, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय, सीटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह नगर पालिका परिषद के कार्यावाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी सहित सपा नेता चंद्रशेखर सिंह, विजयशंकर यादव, बंधु गोंड, व्यापारी नेता वनारसी प्रसाद वर्मा आदि ने मुस्लिम भाइयों को बधाई दी।