फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर करीब एक पखवारे से जिले में कर्फ्यू लागू है। बावजूद बाजारों में भारी भीड़ है। कोरोना से बचाव को लेकर जारी सभी मानक तार-तार हो रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू में केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट है लेकिन बाजार में कमोवेश सभी तरह की दुकानें खोल कर बिक्री की जा रही है। बृहस्पतिवार को 10 से लेकर 12 बजे तक चित्तू पांडेय चौराहा पर रुक-रुक जाम लगता रहा। प्रदेश सरकार की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाई गई है। बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लेकिन यह भी कवायद शहर में फेल साबित हो रही है। सब्जी बाजार के अलावा अन्य बाजारों में इस कदर भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। शहर के हर मार्ग पर कमोवेश यही स्थिति रही। बाजार में अधिकांश दुकानों से खरीद बिक्री होती रही।
विज्ञापन

अन्य दुकानों की रही मौज
रेवती। कोराना कर्फ्यू के बीच सुबह 7 से 11 बजे के बीच बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। शासन की ओर से केवल सब्जी, किराना तथा फल दुकानों को ही निर्धारित समय में खोलने का निर्देश है। दुकानदार बताते हैं कि लगन और ईद दोनों एक साथ पड़े हैं। ऐसे में खरीदार एक साथ बाजार में इकट्ठा हो रहे हैं। आलम यह है कि अधिकांश लोग बिना मास्क के रहते हैं। एक ओर महिलाएं प्रसाधन के केंद्रों पर समूह खरीदारी करती नजर आती हैं तो पुरुष अन्य सामानों की खरीदारी में व्यस्त रहते हैं। इस भीड़ के चलते बृहस्पतिवार को थाना बाजार मार्ग पर जाम लगा रहा। संवाद
ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रही भीड़
बलिया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली। शुक्रवार को रमजान-उल- मुबारक होने के कारण लोग बृहस्पतिवार को बाजार पहुंचे। लोगों ने सेवई, टोपी, इत्र, रेडीमेड कपड़े की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों के अधिकांश हिस्से में भारी भीड़ रही।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें