फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बलिया में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, हालचाल पूछ सटाया असलहा; व्यापारियों में दहशत

Wed, 21 May 2025 10:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले परिजनों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर के चौक कासिम बाजार रोड़ में बुधवार की सुबह बुलेट सवार बदमाशों ने दवा कारोबारी को गोली मार दी। इसकी खबर लगते ही बाजार में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने इलाज को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। कारोबारी पर दिनहाड़े गोली चलाए जाने की जानकारी पर व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जताई है।

सदर कोतवाली के गुरुद्वारा रोड़ निवासी अरुण गुप्ता (64) दवा व्यापारी है। सुबह में घर के पास टहल रहे थे, उसी दौरान बुलेट सवार दो बदमाश उनके पास पहुंच बातचीत करने के दौरान हथियार सटा कर कमर के पास गोली मार दी।
विज्ञापन


वहीं, जमीन पर अचेत हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए, उन्होंने घायल दवा कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें