चोरों ने दो थ्ााना क्षेत्रों में मकान और दुकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत हजारो रुपए के सामान चोरी कर लिए। सुबह जागने पर लोगो को चोरी का पता चला। पीडि़तों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
बांसडीह ः थाना क्षेत्र के चकरी चट्टी स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने नकदी सहित इलेक्ट्रानिक सामान चुरा लिया। दूसरे दिन दुकानदार जब दुकान खोलने गया तो ताला टूटा देख अवाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई । मालूम हो कि चकरी चट्टी निवासी चन्दन कुमार वर्मा की चट्टी पर चन्दन मोबाइल सेल एवं रिपेयर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह चन्दन दुकान बंद करके घर चला गया। रात को किसी समय चोरों ने दुकान का ताला चटका दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने गया तो ताला टूटा था, वहीं दुकान के पश्चिम कटहल नाले समीप कीमती सामान के खाली डब्बे पड़े देखे गए। पीड़ित की माने तो चोरो ने दुकान में रखा दो लैपटाप, 30 नया मोबाइल, 50 पीस चार्जर , सहित नगदी दस हजार सहित अन्य हजारों रुपये का सामान चोर चुरा ले गए।
रसड़ा ः तहसील अन्तर्गत चितबड़ागांव थाना के कोड़रा गांव में रविवार की रात चोरों ने तीन कमरों का ताला चटका कर नकदी समेत कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। ओम प्रकाश एवं वेद प्रकाश पुत्र गढ़ हीरालाल पड़ोस स्थित श्री राम खाना खाकर सोए हुए थे कि चोरों ने बगल के कमरों का ताला चटकाकर नकदी समेत घरेलू उपभोग के सामान, गहना , कपड़ा , बर्तन, अनाज उठा ले गया। परिजन सुबह उठे तो कमरे का ताला टूटा एवं सामान गायब मिला। पुलिस ने मौका मुुआयना किया।