फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बंधक बना मवेशी लूटे

Tue, 28 Jun 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़की खोरौली गांव में करीब आठ की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया तथा दरवाजे पर बंधी भैंस और पडिय़ा को खोलकर पिकअप में लाद ले गए लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन



सहतवार थाना क्षेत्र के खोरौली गांव निवासी रमेश रामभर की मां दरवाजे पर सोई हुई हुई थी। जबकि रमेश राजभर घर के अंदर सोए हुए थे। इसी बीच हथियारबंद करीब आठ बदमाश उसके दरवाजे पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के बंधक बना लिया।

इसके बाद इत्मीनान से भैंस और पड़िया को खोलकर पिकअप पर लाद लिया। जाते समय बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो उसके बेटे रमेश सहित आसपास के लोग जग गए। घटना की सूचना पुलिस को देने के लिए सहतवार एसओ के सीओजी नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लग सका।
विज्ञापन


इसके बाद जब 100 नंबर पर डायल किया गया तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस रात में ही बदमाशों की तलाश में जुट गई। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने मामले में अज्ञात के विरूद्ध तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें