फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर सोमवार की रात नकदी और जेवर सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भोर में जब घर वालों की नींद खुली तो कमरों का ताला टूटा देख उनके होश उड़  गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन



लक्षमणछपरा निवासी  सेवानिवृत्त शिक्षक तेज नारायण पांडेय का पूरा परिवार सोमवार की रात बिजली नहीं आने के कारण भोजन करने के बाद छत पर सो गया। रात में किसी समय चोर मौका पाकर छत के सहारे आंगन में उतर गये। घर के अंदर कमरों को खोल उसमें रखे बक्से, अटैची और आलमारी का  ताला तोड़ 60 हजार नकदी के अलावा सोने का दो जोड़ा कंगन, एक जोड़ा मांगटीका,  छह अंगूठी, दो सिकड़ी, दो हार के साथ ही चांदी की पायल, चांदी की दो करधनी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

लेकिन परिवार को भनक तक नहीं लगी। इसकी जानकारी उस समय हुई जब मंगलवार की भोर में घर के एक बच्चे  को प्यास लगी। बच्चे को पानी लाने के लिए जब उसकी दादी छत से नीचे उतरी तो  घर में बिखरे सामानों को देख अवाक हो गई। शोर मचाने पर घर के सदस्य सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट  गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें