फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंाच शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 08 Aug 2017 11:22 PM IST
ballia
विज्ञापन
लूटकांड के पकड़े गए आरोपियों का खुलासा करती एसपी सुजाता सिंह। - फोटो : ballia
विज्ञापन
लूट, छिनैती, हत्या समेत अन्य मामलों में वांछित पांच बदमाश मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन 12-12 हजार के ईनामियां पांच शातिर बदमाशाें को स्वाट, रसड़ा कोतवाली व गड़वार पुलिस ने सवरा पुलिस चौकी के पीछे स्थित लोहता रेलवे क्रासिंग के पास लूट की तीन बाइक, बम, असलहे, जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार किया। इन सभी शातिर बदमाशों पर जनपद समेत गैर जनपदों में लूट, छिनैती, हत्या आदि के दर्जनों मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गाजीपुर जिले के भुडकुडा थाना के ऐमावंशी गांव निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र अमर नाथ सिंह, इसी थाने के अलीपुर मदरा गांव निवासी मुख्तार पुत्र मुमताज तथा इमरान पुत्र सुख्खन उर्फ मो. कमलाम अंसारी है। जबकि मऊ जिले के थाना सरायलखंसी के बरपुर निवासी विनीत यादव पुत्र भोला यादव तथा देवरिया जिले के थाना कोतवाली के वार्ड नंबर-पांच निवासी रजनीश तिवारी पुत्र मुद्रिका प्रसाद तिवारी है।

एसपी ने बताया कि शिवशंकर सिंह, विनीत यादव, इमरान पर अपर पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ द्वारा 12-12 हजार रुपये ईनाम घोषित किया गया है, जबकि मुख्तार पर पांच हजार रुपये ईनाम घोषित है। वहीं शिवशंकर सिंह पर  पूर्व में भी 30 हजार  रुपये ईनाम घोषित किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि शातिर बदमाशाें पर बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया आदि जिलों में हत्या व लूट के दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है। इनके पास लूट की तीन बाइक, दो पिस्टल, कारतूस, दो खोखा तथा एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ ही दो बम बरामद किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा लूट के  जेवरात,  11 मोबाइल सेट, 41 कवर, दो मोबाइल चार्जर, एक चिप कनेक्टर के साथ ही लूट के 14 हजार रुपये नकदी बरामद किया गया। एसपी ने पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। इसके अलावा एडीजे लायन आडर द्वारा भी प्रशस्ति पत्र एवं ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें