फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के चेयरमैन बंदी

Tue, 11 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
news
विज्ञापन
व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू को बाराबंकी में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम  गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने की है। इधर, चेयरमैन के घर पुलिस एवं स्वाट टीम प्रभारी कुर्की करने पहुंची थी, लेकिन  गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद लौट गई।
विज्ञापन


 पश्चिम टोला निवासी राजेश की बदमाशों ने एक मई की शाम उत्तर टोला निवासी संतोष सिंह के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र हिमांशु गुप्ता की तहरीर पर बांसडीह चेयरमैन सुनील सिंह उर्फ बबलू, उनके छोटे भाई और ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह, किशोर तुरहा, संतोष सिंह, पप्पू तिवारी, बबलू सिंह आदि के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की गठित टीम ने जगह जगह दबिश दी। लेकिन विफल होने पर कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी करवाया।

 इसकी जानकारी होने पर आरोपी बबलू सिंह, पप्पू तिवारी, ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह, किशोर तुरहा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी एवं चेयरमैन सुनील सिंह बबलू फरार चल रहा था। उसके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 5000 का इनाम घोषित किया था। इस मामले में मंगलवार की शाम स्वाट प्रभारी एवं बांसडीह कोतवाल हमराहियों के साथ चेयरमैन के घर कुर्की करने पहुंचे थे। इसी बीच चेयरमैन की बाराबंकी में गिरफ्तारी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस  लौट गई। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि हत्यारोपी चेयरमैन सुनील सिंह बाराबंकी में पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें