बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम पड़ोसी युवक ने एक चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़िता के परिवार के सदस्य ताजिया जुलूस में गए हुए थे। इसी बीच युवक ने मासूम को टॉफी और नमकीन दिलाने के बहाने गोद में उठाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बालिका के बेहोश हो जान ेपर उसे छोड़कर युवक फरार हो गया। ताजिया जुलूस से लौटने के बाद घर वालों ने बालिका को घर में न पाकर इधर-उधर तलाश की । घर से कुछ ही दूरी पर बालिका बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देरशाम तजिया निकलने के समय एक परिवार के सभी सदस्य ताजिया देखने घर से बाहर गए हुए थे। घर पर एक चार वर्षीय बालिका अकेली रह गई थी। मौका पाकर पड़ोस का एक युवक उसे और नमकीन दिलाने के बहाने गोद में उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बालिका के बेहोश हो जाने पर वह उसे छोड़कर फरार हो गया। जब परिवार के सदस्य ताजिया जुलूस देखकर लौट तो घर पर बालिका को न पाकर परेशान हो गए। परिवार के लोग बालिका इधर-उधर तलाश करने लगे ।
घर से कुछ दूरी पर बालिका खून से लथपथ बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी हुई मिली।
परिजन उसे उठाकर घर ले आए और एक प्राइवेट चिकित्सक इलाज करवाया। होश में आने पर बालिका ने आरोपी युवक का नाम बताया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता बैरिया थाना में जाना चाहता था। लेकिन बिरादरी के लोग बदनामी का हवाला देकर पंचायत करने में लगे रहे। किंतु पंचायत में मामला नहीं सुलझा और घटना की सूचना पीड़िता के परिजनों ने रात में ही पुलिस को दे दी। किंतु पुलिस मौके पर सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस बालिका को उसके परिजनों के साथ बैरिया थाना ले आई। जहां से उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बलिया भेजा गया ।
कोतवाल अतुल कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी का नाम अनवर अली उर्फ पतरू है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी, बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के घरवालों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।