हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने 12 दिनों से लापता किशोरी को युवक के साथ सोमवार सुबह बाजपुर बस अड्डे से पकड़ लिया। युवक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत मेें लेकर जेल भेज दिया।
रामपुर जिले के मिलक का रहने वाला तेजपाल राज मिस्त्री का काम करता था। उसकी ठेकेदार की 14 साल की बेटी से नजदीकियां बढ़ गई। 19 सितंबर को वह किशोरी को लेकर भाग निकला। इस मामले में ठेकेदार ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष कमाल हसन को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि दोनों बाजपुर बस अड्डे पर हैं। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ करने के बाद राजमिस्त्री के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पता चला कि राजमिस्त्री घूमने के लिए किशोरी को लेकर पंजाब गया था। पैसा खत्म होने के बाद लौट आया था।