फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर नकदी समेत 24 लाख के जेवरात चोरी

Tue, 28 Jun 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में सोमवार की रात शशि प्रकाश मिश्र के मकान की खिड़की तोड़कर 15 हजार नगदी समेत कीमती जेवरात चोरी हो गए। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो खिड़की टूटा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लेने के बाद छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


वहीं  घटना स्थल का जायजा लेने के डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में 15 हजार रुपये नगद समेत करीब 24 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की तहरीर दी है। 
बलिहार गांव निवासी शशि प्रकाश मिश्र की पत्नी उषा देवी की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर शशि प्रकाश ने पत्नी को एक निजी चिकित्सक से दिखाया। इसके बाद दोनों छत पर सो गए।
विज्ञापन


इसी बीच किसी समय मौका पाकर चोर खिड़की तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने इत्मीनान से तीन कमरों और एक आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकदी के अलावा कीमती जेवरात लेकर चलते बने।

पीड़ित शशि प्रकाश तिवारी के मुताबिक चोरी हुए जेवरातों में सोने के पांच मंगल सूत्र, अंगुठी, हार, चेन, नथिया, चूड़ी, झुमका और चांदी पायल, छाड़ा, 15 चांदी का सिक्का, छह सोने की जीवतिया शामिल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं जिला मुख्यालय से फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम भी पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में घर में रखे सामानों की सुरक्षा के लेकर भय व्याप्त है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें