आरोप है कि 10 सितंबर 2019 को आठ बजे रात को शौच करने गई थी, इसी दौरान उसकी बेटी का मुंह दबाकर एक खेत में युवक ने दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी चिल्लाई तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया।
दूसरे दिन युवक के घर शिकायत करने गई तो उसके बड़े भाई और पिता ने मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर भगा दिया। मैं इसकी सूचना गांव के प्रधान को देने गई तो प्रधान के परिजनों ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देकर भगा दिया।
पीड़िता की मां ने कहा कि जब वह युवक के खिलाफ मनियर थाने गई तो वहां पुलिस ने सादा कागज पर अंगूठा लगवाकर कार्रवाई का भरोसा देकर घर लौटा दिया। पीड़िता की मां ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर पुत्री की मेडिकल कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।