रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-तीन के अनूप नगर सिरोधर पोखरा के समीप रविवार रात चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस और घर के मालिक को दी। घर की मालकिन गीता उपाध्याय पत्नी स्व. कृष्ण कुमार उपाध्याय नौ मई 2015 को वाराणसी में बेटी को पीसीएस की परीक्षा दिलाने गईं थीं।
उध्ार, नगरा के स्टेट बैंक के पास से सोमवार अपराह्न बाइक की डिक्की से उचक्कों ने पांच लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की बाबत पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि शिकायत संदिग्ध लग रही है। फिर भी छानबीन की जा रही है।
नगरा थानाक्षेत्र अहिरौली निवासी दीनानाथ यादव ने सिसवार कला में स्टेट बैंक का व्यवसायिक प्रतिनिधि है। सोमवार को उनके भांजे श्रीप्रकाश यादव ने बेल्थरारोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाले। रुपये लेकर वह नगरा बाजार स्थित स्टेट बैंक पहुंचा।
वहां एक चेक जमा करने के लिए बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर गया। जब वह बाहर आया, तो डिक्की खोलकर देखा तो रुपये गायब थे। उसने शोर मचाया, साथ ही आसपास उचक्कों को तलाशने की कोशिश की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने में ही काफी समय बीता दिया। पीड़ित के थाने पहुंचने पर भी पुलिस घंटों उसी से पूछताछ करती रही। नगरा थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह ने बताया कि शिकायत संदिग्ध लग रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।