फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पुत्र की हत्या के बाद दहाडे मारकर रोती मृतक की मां फूलझरी देवी।
विज्ञापन
कस्बा के संत यतिनाथ मंदिर के समीप बुधवार की देर रात चैता कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। युवक कुछ ही दिन पहले हत्या के एक मामले में कोर्ट से बरी हुआ था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, एएसपी रामजग्य यादव तथा सीओ केसी सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल की छानबीन तथा शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवाया। उधर मृतक के पिता की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इलाके की चैता समिति पिछले 15 सालों से चैता का आयोजन करती रही है। इसके तहत बुधवार कर रात संत यतिनाथ मंदिर के पास दो गोला चैता का मुकाबला आयोजित था। चैता अपने शबाब पर था और वहां मौजूद सैक ड़ों की भीड़ उसे सुनने में मशगूल थी।
विज्ञापन


इस दौरान कस्बा निवासी अखिलेश कुमार सिंह (35) पुत्र अनिरुद्ध सिंह भी मंच पर बैठकर चैता का आनंद ले रहे था। अखिलेश के ठीक पीछे पंडाल का पर्दा लगा हुआ था। इसी बीच पर्दा हटाकर किसी ने उनके सिर में गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

गोली लगते ही अखिलेश सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।  गोली की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।  वहां मौजूद लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे। कुछ देर बाद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अखिलेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कप्तान ने सीओ सहित अन्य अधिकारियों को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मृतक के पिता अनिरुद्ध सिंह की तहरीर पर कस्बा निवासी धीरज कुमार सिंह पुत्र स्व. रजवंत सिंह के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के छोटे भाई रणजीत सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें