फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर बदमाशों ने लूट ली कार

Mon, 15 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना थाना क्षेत्र के पियरियां चट्टी पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर एक वैगनार कार लूट ली। घटना के बाद कार मालिक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। फेफना पुलिस लूट का मुकदमा दर्ज कर रात से ही छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एकौनी गांव निवासी कपिलदेव राम रसड़ा शाखा में एलआईसी का एजेंट है। वह रविवार की रात रसड़ा कसबे में आयोजित अपने मित्र के यहां शादी समारोह से भोजन करने गया था।

उसके मुताबिक वापस लौटते समय करीब नौ बजे पियरियां चट्टी के पास वह पहुंचा ही था कि असलहे से लैस तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उसके चालक को निशाना बनाकर गोली चला दी।
विज्ञापन


 संयोग था कि चालक को गोली नहीं लगी और गोली बाहर निकल गई। दहशत फैलाने के बाद बदमाशों ने वाहन से दोनों को नीचे उतारा और कार लेकर भाग निकले। बताया कि बदमाश जाते-जाते दोनों की मोबाइल भी छीन ले गए और चेतावनी दी कि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे।

घटना के कुछ देर तक दोनों दहशत में रहे। कुछ देर बाद एक राहगीर की मोबाइल से घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव और गड़वार थानाध्यक्ष नीरज पाठक पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल चारों तरफ घेराबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।
 हालांकि पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही इस लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें