कोतवाली क्षेत्र रसड़ा- कासिमाबाद मार्ग स्थित नीबू कबीरपुर गांव के समीप मंगलवार की देरशाम कुत्ते को बचाने में मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे कार में सवार दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
यह वाकया उस समय हुआ जब रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के धनईपुर गांव निवासी अखिलेश यादव अपने पत्नी के साथ रिश्तेदारी से अपने गांव वापस जा रहे थे। अभी नीबू कबीरपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे के एक कुत्ता कार सामने अचानक आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
जिससे धनईपुर गांव निवासी अखिलेश यादव (26), बबीता यादव (24) पत्नी अखिलेश यादव, राज यादव डेढ़ साल, बहन चंदा यादव (30), पत्नी संजीव यादव, संटू यादव (10), साजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।