फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट

Fri, 15 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला गांधीनगर में रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।कस्बा कबरई के मोहल्ला गांधीनगर निवासी परशुराम 22 पुत्र लखन कुशवाहा की पड़ोस के ही नत्थू कुशवाहा से पुरानी रंजिश चल रही थी। गुरुवार की देरशाम नत्थू कुशवाहा अपने भाई धनश्याम और साथी राममिलन के साथ असलहा लेकर परशुराम के घर के दरवाजे पहुंच गया और गाली गलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर दबंगों ने परशुराम को तमंचे से गोली मार दी थी जिससे परशुुराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके पिता लखन कुशवाहा ने घटना की नामजद तहरीर थाना कबरई में दी। तहरीर पर पुलिस ने नत्थू, घनश्याम व राममिलन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष कबरई अमित कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें