फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत की फरमाइश पर ग्रामीण-बाराती भिड़े

Wed, 27 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के बस स्टैंड के पास आई एक बारात में गाने की फरमाइश को लेकर ग्रामीण और बाराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए एक युवक ने फायरिंग कर दी जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग के बाद दोनों तरफ से जमकर्र इंट-पत्थर भी चले।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम वीर बहादुर सिंह के यहां बैरिया से उदय प्रताप सिंह के बेटे की बारात आई थी।  शाम को जनवासे में आर्केस्टा चल रहा था, जहां गीत की फरमाइश को लेकर ग्रामीण और बाराती आपस में भिड़ गए। मामला ने इतना तूल पकड़ा कि बारातियों की ओर से दहशत फैलाने की नियत से एक युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

जिसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।  फायरिंग के बाद दोनों तरफ से जमकर्र इंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान बारात में आई बोलेरो का शीशा पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


उधर कस्बा के कम्युनिष्ट मुहल्ला निवासी सत्यनारायण वर्मा की पुत्री की शादी के लिए बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी कामेश्वर वर्मा के  यहां से बारात आई हुई थी। जनवासे में चल रहे आर्केस्टा के दौरान नाच देखने के लिए ग्रामीण जनवासे में लगी चारपाई पर बैठ गए, जहां हटाने को लेकर बाराती और ग्रामीणों में विवाद होने लगा।

मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। इसी बीच किसी ने एसपी को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर पहुंचेे मनियर थानाध्यक्ष ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि हवाई फायरिंग नहंी हुई थी, बल्कि आर्केस्टा के दौरान मारपीट हुई है। इस प्रकरण की जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें