फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में पांच लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो फल कारोबारियों के यहां छापा मारकर की गई बरामदगी

Tue, 03 Nov 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के सुखपुरा बाजार में दो फल व्यापारियों के यहां पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर पांच लाख से अधिक के पटाखे बरामद किए। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पटाखों का अवैध रूप से भंडार किया गया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए पटाखे पांच लाख से अधिक कीमत के हैं। 

विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिल रही थी कि सुखपुरा बाजार में फलों के व्यापार का दिखावा करने वाले व्यापारी दिवाली पर अवैध पटाखों का भंडारण कर रहे हैं। इसके आधार पर मंगलवार को सुखपुरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के साथ थाने की फोर्स और महिला आरक्षियों को लेकर दबिश दी गई।

चट्टी पर दो फल विक्रेताओं गणेशी प्रसाद और शिवचंद्र गुप्ता के मकान में छापा मारा।  मौके से शिवचंद्र, गणेशी व सचिन को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के पास पटाखों का लाइसेंस नहीं मिला है। ये बिना लाइसेंस के ही घर में पटाखों का भंडारण कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें