पावर हाउस पर संविदा पर कार्यरत कर्मचारी के साथ शनिवार की रात 9 बजे चार लोगों ने बिजली काटे जाने पर मारपीट दिया। जिससे नाराज पावर हाउस के कर्मचारियों ने शनिवार की रात नौ बजे से ही सहतवार व रेवती की सप्लाई बंद कर दिया और मांग किया कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तब जाकर सोमवार की दोपहर एक बजे के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हुई।
बताया जाता है कि रविवार की रात अचानक नौ बजे बिजली गुल हो गई। इस बीच चार लोग अचानक पावर हाउस पर पहुंचे और बिना कुछ पूछे ही कर्मचारी प्रद्युम्न वर्मा को मारना-पीटना शुरू किया। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने पावर हाउस से रेवती तथा सहतवार की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को पीड़ित कर्मचारी ने एक ज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बनी रही।