फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान का शटर तोड़ 80 हजार रुपये नकदी उड़ाई

Tue, 27 Sep 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली से महज चंद कदम दूर स्थित एक जूते चप्पल की दूकान का सोमवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर 80 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दूकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन



बांसडीह कस्बा निवासी सोनू गुप्त की दूकान पूर्वांचल बैंक के नीचे हैं। रोज की भांति दूकान मालिक सोनू गुप्त अपनी दूकान बंद कर बड़ी बाजार स्थित अपने घर चला गया। इस बीच रात में किसी वक्त चोरों ने दूकान का शटर तोड़ कैश बॉक्स में रखे करीब 80 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह दूकान पर काम करने वाला लड़का बब्लू जब सुबह टहलने के लिए निकला तो देखा कि दूकान का शटर टूटा हुआ है।

उसने इसकी जानकारी दूकान मालिक सोनू गुप्त को दी। सोनू ने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाल सहित फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर सोमवार की रात चोरों जमकर तांडव मचाया। एक आभूषण तथा एक मोबाइल की दूकान से चोरी करने के साथ ही चोरों ने बगल के और पांच दूकानों का ताला चटकाए।
विज्ञापन


लेकिन तब तक आसपास के लोगों के जाग गए जिससे चोर भाग गए। जिससे पांच दूकान में चोरी नहीं हुई। घटना की सूचना मंगलवार की  सुबह पुलिस को होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। रसड़ा कस्बा पानी टंकी रोड निवासी सुभाष चंद सोनी की आभूषण की दूकान संवरा चट्टी पर है।

रोज की भांति वह अपनी दूकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दूकान का ताला तोड़कर 20 हजार नगद के साथ ही चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद बगल में स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर निवासी सूर्यसेन गुप्ता की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये के कूपन आदि पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद बगल के पान गुमटी और भी दूकानों का ताला तो चटकाया लेकिन तब तक लोगों के जाग जाने के कारण चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुट गई है। घटना से लोगों में दहशत  का माहौल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें