बचने के लिए मृतका के पुत्र जयराम कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर मां-बहन की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व तीन अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
कप्तान ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को रविवार दोपहर 12.30 बजे पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जांच में नामजद किए गए व्यक्ति निर्दोष निकले। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन, उप निरीक्षक एसओजी संजय सरोज, श्याम सुंदर सिंह यादव, परमेश यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय आदि शामिल रहे।