फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट सेे 31 छात्र नेता जमानत पर रिहा

Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
बलिया ब्यूरो
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
छात्र कर्फ्यू के दौरान पकड़े गए 33 छात्रनेताओं में से 31 छात्रनेताओं को एसडीएम कोर्ट द्वारा मंगलवार की शाम रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिसके बाद कारागार प्रशासन ने रात में ही संबंधित कारागार को आदेश भेज दिया। लेकिन पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह को सीजेएम कोर्ट ने क्राइम हिस्ट्री मांगते हुए जेल भेज दिया था। जिसके चलते दोनों छात्रनेता जमानत पर रिहा नहीं सकें।
विज्ञापन


मालूम हो कि छात्र कर्फ्यू के दौरान नगर पुलिस ने 33 छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया था। जिसमें  पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, अम्रीष ओझा, राहुल कुमार मिश्रा, अवनीश सिंह, अश्वनी सिंह, नीरज दुबे, बृजेश यादव, प्रियव्रत सिंह, अरविंद सिंह, विकास पांडेय, चंदन यादव, आशुतोष पांडेय, यशजीत सिंह, अभिजीत तिवारी, आलोक कुमार सिंह, छात्रसंघर्ष समिति के जिला संयोजक मानवेंद्र विक्रम सिंह, छोटू यादव, मनन दुबे समेत 33 छात्रनेताओं को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था।

जिसमें 19 छात्रनेताओं को देवरिया, 12 छात्रनेताओं को मऊ तथा दो नेताओं को गाजीपुर कारागार में भेजा गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट ने मंगलवार की शाम 31 छात्रनेताओं को जमानत पर छोड़ने का आदेश जिला कारगार प्रशासन को भेज दिया। जबकि नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू व मानवेंद्र विक्रम सिंह की सुनवाई करने के बाद सीजेएम कोर्ट ने क्राइम रिपोर्ट मांगते हुए जेल भेज दिया। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या ने बताया कि एसडीएम कोर्ट से 31 छात्रनेताओं के जमानत पर रिहा करने का आदेश प्राप्त हो चुका है, संबंधित कारागार को रात में ही आदेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें